जठलाना। गांव नाचरौन में बिजली निगम ने पुलिस बल की मौजूदगी में किसान को ट्यूबवेल कनेक्शन दिया गया। कनेक्शन दूसरे ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर से होने के कारण अन्य किसान इसका विरोध कर रहा था। जिसके चलते निगम ने पुलिस बल की मौजूदगी में कनेक्शन किया।
बिजली निगम के एसडीओ पंकज देसवाल ने बताया कि नाचरौन के किसान रामकुमार के ट्यूबवेल पर बिजली कनेक्शन दिया जाना था। कनेक्शन पास ही स्थित एक दूसरे किसान के ट्यूबवेल पर रखे ट्रांसफार्मर से होना था। लेकिन वह किसान इसका विरोध कर कर्मचारियों को कनेक्शन नहीं करने दे रहा था। कई बार समझाने के बाद भी वह नहीं माना। जब भी कर्मचारी जाते तो वह विरोध करता और कर्मचारियों को काम नहीं करने दे रहा था। जिस पर निगम ने पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी। जिसके बाद बुधवार को पुलिस बल की मौजूदगी में किसान के ट्यूबवेल पर कनेक्शन कर दिया गया।