संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर (यमुनानगर)। नेशनल हाईवे-73 ए पर कलेसर पर लाल ढांग के पास एक खनन से भरा ट्रक फंस गया। जिससे सड़क पर जाम लग गया। करीब आठ घंटे तक फैजपुर से ताजेवाला तक जाम लगा रहा। पुलिस को जाम खुलवाने के लिए खासा मशक्कत करनी पड़ी। हाइड्रा से ट्रक को हटवाकर जाम खुलवाया गया। उधर, जाम के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
फैजपुर निवासी मुनसाद, हाफिज दाऊद, इमरान, राशिद सतीश, यासीन ने बताया कि राष्ट्रीय उद्यान कलेसर लाल ढांग पर शनिवार सुबह रेत बजरी से भरा ट्रक फंस गया था। जिसकी वजह से लगभग आठ घंटे तक जाम लग रहा। शाम तक राहगीर रोड खुलने का इंतजार करते रहे। लाल धन कालेश्वर वी फैजपुर में दो जगह पर ओवरलोड वाहन फंस गए।
इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद दो हाइड्रो की मदद से फंसी गाड़ियों को निकाला गया। लेकिन अन्य वाहन फंसने से फिर जाम की स्थिति बनी रही। भारी वाहन फंसने से आए दिन जाम लगा रहता है। दिन हाईवे पर रेत बजरी से भर बड़े बड़े ट्राले देखे जा सकते हैं। शनिवार को लगे लंबे जाम में सारा दिन राहगीर अपने बच्चों के साथ फंसे रहे। हरियाणा और हिमाचल से आने जाने वाले बसों में बच्चे बिल बिलबिलाते रहे।
ठंडे बस्ते में चौड़ीकरण की मांग
ग्रामीणों के अनुसार यह पहला मामला नहीं है। आए दिन ऐसे मामले होते रहते हैं। स्थानीय लोग लंबे समय से हाईवे के चौड़ीकरण की मांग की जाती रही है। लेकिन, आज तक किसी ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। लोगों में सरकार व प्रशासन के प्रति गहरा रोष है।