फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में लगी आग, चालक झुलसा

विज्ञापन
truck fire - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
जगाधरी-पांवटा साहिब रोड पर मलिकपुर गांव के पास रविवार सुबह एक ट्रक में आग लग गई। आग इतनी भयंकर लगी की इसमें ट्रक चालक से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने ट्रक चालक को प्राथमिक उपचार दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ट्रक पर घंटों बाद काबू पाया। लेकिन, ट्रक का हिस्सा पूरा खाक हो गया।
विज्ञापन

ट्रक चालक सलीम ने बताया कि रात लगभग दो बजे वह बल्लेवाला से रेत भरकर पानीपत जा रहा था। सुबह तीन बजे के आसपास मालिकपुर पहुचते ही गाड़ी के बोनट से धुआं निकला और थोड़ी देर बाद ही ट्रक में आग लग गई। गाड़ी को रोकते ही परिचालक साइड में कूद गया। लेकिन, आग की लपटों से वह थोड़ा झुलस गया और गाड़ी को रोक नीचे कूद गया। ट्रक में आग लगने की घटना से यातायात भी प्रभावित हुआ और वाहन चालकों की गति भी थम गई। चालक ने बताया कि देखते ही देखते पूरे ट्रक में आग लग गई और ट्रक धू धू कर जलने लगा। चालक ने आग की सूचना कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर लगभग एक घंटे बाद काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें