फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख का प्लाईबोर्ड व ब्लेकबोर्ड लेकर गुजरात गया ट्रक गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की नटराज प्लाइवुड फैक्टरी से करीब पांच लाख रुपये का माल लेकर गुजरात गया ट्रक रास्ते में गायब हो गया। प्लाईवुड फैक्टरी के मैनेजर ने ट्रक मालिक व चालक पर उनके माल को जब्त करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद ट्रक मालिक व ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में उन्हेडी निवासी रवि ने बताया कि वह नटराज प्लाईवुड में करीब तीन साल से बतौर मैनेजर के पद पर है। वह फैक्टरी का माल बेचने और खरीददारी करने का कार्य देखता है। दो जुलाई को 25 टन प्लाइवुड व ब्लैकबोर्ड को पटेल ट्रेडिंग कंपनी जहांगीराबाद गुजरात में भेजने के लिए कृष्णा ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक गांव हैबतपुर निवासी तरसेम पाल से बात की। ट्रांसपोर्टर ने 14 टायरा गाड़ी में 25 टन माल लोड करके भिजवा दिया। यह माल करीब पांच लाख 497 रुपये का था। माल को ई-वे बिल सहित भिजवाया था। गाड़ी को चालक मदन लाल मेघवाल लेकर गया। छह जुलाई तक यह माल गुजरात पहुंचना था।
उसने चार जुलाई को चालक मदन लाल को फोन किया। उसका नंबर बंद आया। इस पर ट्रांसपोर्टर तरसेम पाल से बात की, तो उनकी भी गाड़ी के मालिक व चालक से बात नहीं हो पाई। तय समय तक माल गुजरात नहीं पहुंचा। आरोपी चालक का भी पता नहीं लग सका। आरोप है कि चालक व ट्रक मालिक ने माल हड़प लिया है। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी ट्रक मालिक सुखराम व चालक मदनलाल के खिलाफ केस दर्ज किया। सदर थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें