फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रांसफार्मर का करंट लगने से ट्रक चालक की मौत

Thu, 20 Nov 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कैल गांव के पास खड़े ट्रक की जांच करते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




यमुनानगर। करंट लगने से ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पंजाब के जिला गुरदासपुर निवासी हरमनप्रीत के तौर पर हुई है। गांव कैल के पास खेतों में ट्रांसफॉर्मर के नजदीक उसका शव पड़ा था। पुलिस का दावा है कि चालक रात को ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी करने के लिए रुका था। इसी दौरान उसे करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
जगाधरी सदर थाना के प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि वीरवार की सुबह उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव कैल के पास खेतों में ट्रांसफॉर्मर के नजदीक एक शव पड़ा है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। वहां शव के पास एक प्लास पड़ा था। शव के आसपास खेतों में कोई नहीं था। हाईवे पर एक ट्रक खड़ा था।
विज्ञापन

शक के आधार पर ट्रक की छानबीन की। ट्रक के उसके पीछे एक मोबाइल नंबर लिखा था। उस नंबर पर कॉल की, तो सामने वाले व्यक्ति ने बताया कि यह उसका ही ट्रक है। जब उसे मृतक की फोटो भेजी, तो उसने बताया कि यह उसका ड्राइव, जोकि पिछले करीब दो साल से उसके पास काम कर रहा है।
ट्रक के मालिक ने बताया कि उसका ट्रक को हरप्रीत खरखौदा से पांवटा साहिब गाड़ियों की डिलीवरी करने के लिए लेकर गया था। वहां से गाड़ी खाली होने के बाद चालक गुरुग्राम जा रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रतीत हो रहा है चालक रात को ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी करने के लिए वहां रुका था।
विज्ञापन

उसने ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी करने के लिए ऊपर चढ़ने की कोशिश की। इससे पहले उसने ट्रांसफॉर्मर की लाइन डाउन की, लेकिन ऊपर वाली लाइन डाउन नहीं हो सकी। ऐसे वह ट्रांसफॉर्मर के ऊपर चढ़ गया और करंट लगने से नीचे जा गिरा और इससे उसकी मौत हो गई। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें