फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डंपर की टक्कर से दीवार से भिड़ा ट्रक

Sat, 16 May 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
व्यासपुर मार्ग पर डंपर की टक्कर से दीवार से टकराया ट्रक। संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी-व्यासपुर स्टेट हाईवे पर चाहड़ो व शाहपुर के बीच प्लाई से भरे ट्रक को शनिवार सुबह रेत से भरे डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रक सड़क से नीचे उतर कर फैक्टरी की दीवार से टकरा गया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया। चाहड़ो व शाहपुर गांव के बीच श्री प्लाई के नाम से फैक्टरी है। फैक्टरी से प्लाई लेकर ट्रक चालक को मुंबई जाना था। सुबह करीब छह बजे फैक्टरी गेट से बाहर निकलते ही ट्रक बंद हो गया। इसी दौरान व्यासपुर की तरफ से रेत से भरा डंपर ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी। इससे ट्रक फैक्टरी की दीवार से टकरा कर रुक गया। बाद में प्लाई को दूसरे ट्रक में रखा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें