फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खंभे से टकराया ट्रक, फंसे चालक लोगों ने निकाला

Sat, 14 Oct 2023 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। दिल्ली से अंबाला हाइवे पर तेज रफ्तार से जा रहा ट्रक असंतुलित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में चालक ट्रक में फंस गया और मदद के लिए चिल्लाता रहा। चालक की आवाज सुनकर लोग उसकी मदद के लिए दौड़े। घंटों मशक्कत के बाद चालक को ट्रक से बाहर निकाला। इस दौरान उसके काफी चोट लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार की सुबह लगभग सात बजे का है। हाईवे पर बसताड़ा टोल टैक्स के पास कैंटर का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि चालक केबिन में बुरी तरह से फंस गया और वह बाहर निकालने के लिए राहगीरों की मदद के लिए फरियाद करता रहा है। राहगीरों ने ट्रक को रस्से के जरिए पीछे हटाया और चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया।
चालक को बाहर निकालने के लिए लोगों को करीब डेढ़ घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।वजहां पर उसकी हालत काफी चिंताजनक बनी हुई है। हालत गंभीर होने के चलते पुलिस बयान नहीं ले सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें