फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लाखों के कर्ज से परेशान व्यक्ति ने लगाया फंदा

Tue, 02 Apr 2024 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर की सुंदर नगर काॅलोनी निवासी 34 वर्षीय मनोज वर्मा ने 18 लाख रुपये कर्ज से परेशान होकर घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने लोन न चुका पाने से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लेकर 174 के तहत कार्रवाई की है।
सुंदर नगर कॉलोनी निवासी मनोज वर्मा का बूड़िया चौक पर टाइल पत्थर का कार्य था। करीब डेढ़ वर्ष पहले ही उसने सुंदर नगर कालोनी में दो मंजिला मकान बनाया था। मकान के लिए उसने बैंक से लोन लिया था। बताया जा रहा है कि उस पर लगभग 35 लाख रुपये का कर्ज था। कुछ रुपये उसने चुका दिए थे।
विज्ञापन

अब कुछ दिन से उसका काम ठीक नहीं चल रहा था। वह लोन की किस्तें नहीं चुका पा रहा था। इससे वह परेशान था। सोमवार की दोपहर को वह घर पर आया और ऊपर बने कमरे में चला गया। इस दौरान उसकी पत्नी आशु सेक्टर 17 स्थित स्कूल में ड्यूटी पर गई हुई थी। घर पर उसकी दो बच्चियां थी। दोपहर बाद जब बच्चियां कमरे में गई तो पिता मनोज का शव पंखे से लगे रस्सी के फंदे पर लटका था। यह देखते ही बच्चियों ने शोर मचाया।
शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। सेक्टर 17 थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह अन्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। जांच करने पर पुलिस को मौके से दो पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा है कि उसने मकान बनाने के लिए बैंक से लोन लिया था। वहीं कुछ लोग अन्य लोगों से लिया था। उस पर लगभग 35 लाख रुपये लोन था। अब 18 लाख रुपये का लोन बकाया था।
काम सही तरह न चलने पर वह लोन की किश्त अदा नहीं कर पा रहा था। इससे परेशान होकर वह अपनी जान दे रहा है। उसका मकान बेचकर लोन अदा कर दिया जाए। बाकी जो रुपये बचेंगे, उसे मेरी बेटियों व पत्नी को दे दिया जाए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


सेक्टर 17 थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह का कहना है कि मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिससे पता चला कि है कि उसने लोन न चुकाने से परेशान होकर आत्महत्या की है। मृतक पर लगभग 18 लाख रुपये का कर्ज था। मामले में 174 के तहत कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें