साढौरा। तोरांवाला तालाब स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के गेट के सामने सड़क पर जलभराव व गंदगी से लोग परेशान हैं। क्षेत्र के संदीप गुप्ता, गुरमीत सैनी व विजय ने बताया कि व्यस्त सड़क पर बारिश के दिनों में जलभराव आम बात है। इस जलभराव के कारण गंदगी व मच्छरों की भरमार है। इस वजह से यहां से निकलने वाले लोगों विशेषकर स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भावनाएं भी आहत हो रही हैं। दुकानदारों ने बताया कि जलभराव से भारी वाहनों की आवाजाही से छींटों उनकी दुकान में रखे सामान पर आते हैं, जिससे सामान खराब होता है। प्रशासन को समस्या का समाधान करना चाहिए। संवाद