फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हाईवे के गड्ढों व टूटी पुलिया से परेशानी

Thu, 14 May 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कलेसर लालढांग मार्ग पर टूटी पुलिया व किनारे रखे मिट्टी से भरे कट्टे। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। कलेसर-लालढांग के पास बनी पुलिया को भारी वाहनों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जिस कारण हिमाचल प्रदेश जाने वाला मार्ग इन दिनों बेहद बदहाल स्थिति में है वहीं सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं। लालढांग की चढ़ाई पर बनी पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
सड़क संकरी होने और तीखी चढ़ाई के कारण आए दिन भारी वाहन फंस जाते हैं, जिससे लंबा जाम लग जाता है और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लालढांग से कलेसर तक करीब पांच किलोमीटर का जंगली क्षेत्र पहले से ही खतरनाक माना जाता है। राहगीर सतीश कुमार, वाजिद अली, रहमत, विकास आदि ने बताया कि यह इलाका मौत की घाटी के नाम से बदनाम है, लेकिन इसके बावजूद सरकार और संबंधित विभाग इस सड़क की हालत सुधारने की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उनका कहना है कि सड़क पर बने गड्ढों और टूटी पुलिया के कारण रात के समय वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

बरसात के दौरान स्थिति और अधिक खराब हो जाती है। वाहन चालक सतनाम सिंह, सोमनाथ का कहना है कि सड़क और पुलिया की जल्द मरम्मत करवाई जाए ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। यदि समय रहते सुधार कार्य नहीं कराया गया तो भविष्य में गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारी महेंद्र सांगवान ने बताया कि सड़क निर्माण और मरम्मत का प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है। बजट स्वीकृत होने का इंतजार है। बजटी की मंजूरी मिलते ही सड़क और पुलिया की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें