फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बदहाल ध्वज उतारने वाले पिता-पुत्र को दिया तिरंगा वीर सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। शहर के सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल के 12वीं के कृष मेहता व स्माइल फाउंडेशन संस्था संस्थापक संजीव मेहता छिब्बर को तिरंगा वीर का सम्मान दिया गया है। यह सम्मान मां भारतीय रक्त वाहिनी संस्था की तिरंगा सम्मान संकल्प मुहिम के पिता पुत्र को दिया गया है। इसके लिए गणतंत्र दिवस पर सोनीपत के सेंटर सेक्टर-15 में कार्यक्रम किया गया था। संजीव मेहता छिब्बर और कृष मेहता छिब्बर ने शहर में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में मुहिम चलाई है। दोनों शहर की सड़कों, गलियों व कचरे में गिरे ध्वज उठाकर सहेज रहे हैं।
विज्ञापन

संजीव मेहता ने बताया कि लोगों को इसके बारे जानकारी नहीं है, लेकिन अनजाने में लोग ध्वज का अपमान रहे हैं। वह बेटे कृष के साथ मिलकर शहर से गिरे व लगे ऐसे ही ध्वज एकत्र कर रहे हैं। वे अब तक कुल 103 राष्ट्रीय ध्वज उतारकर अपने पास रख लिए हैं। यह सभी ध्वज निगम कमिश्नर को सौंपे जाएंगे। संजीव मेहता ने कहा सोनीपत के तिरंगा वीरों ने 15 जून 2022 को इस मुहिम की शुरुआत की थी। जिसके तहत अब तक 7163 राष्ट्रीय ध्वज उतारे व एकत्र किए गए हैं। जिसके लिए मुहिम का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है। स्कूली विद्यार्थियों ने 31 व अन्य तिरंगा वीरों द्वारा 51 राष्ट्रीय ध्वज उतारे हैं। इस कार्य के लिए संजीव मेहता व कृष मेहता को सोनीपत में तिरंगा वीर सम्मान दिया गया है। कार्यक्रम में मुख्यातिथि लेफ्टिनेंट कर्नल मोहित कपूर ने तिरंगा वीरों के इन सेवा कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें