फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए आज आर्य कन्या स्कूल में होगा ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी वर्कशॉप। जिला स्तरीय बास्केटबॉल एसोसिएशन की बैठक में जिला प्रधान रणधीर सिंह सांगवान ने बताया कि लड़के और लड़कियां वर्ग की (अंडर-14) सब जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 26 अक्तूबर को आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी में लिए जाएंगे। सभी टीम 26 तारीख को सुबह सात बजे स्कूल में पहुंचेंगी। खिलाड़ी का जन्म एक जनवरी 2009 तथा इसके बाद का होना चाहिए। सभी खिलाड़ी अपने साथ अपना आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाणपत्र जरूर साथ लेकर आएंगे। खिलाड़ियों का ट्रायल दो बजे इसी ग्राउंड में लिया जाएगा। जिन खिलाड़ियों का चयन इस प्रतियोगिता में किया जाएगा वह 29 से 31 अक्तूबर तक सोनीपत के मुहाना गांव में होने वाली राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग ले पाएंगे। खिलाड़ी अपनी टीम का रजिस्ट्रेशन सचिव गोपाल सिंह और संयुक्त सचिव विशाल सिंह के पास करवा सकेंगे।
विज्ञापन

बैठक में उप प्रधान राजेश बजाज, सचिव गोपाल सिंह व संयुक्त सचिव विशाल सिंह, लीगल एडवाइजर मनवीर सिंह, कोषाध्यक्ष वैभव, अर्पित विग, ऋषभ बत्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें