साढौरा स्थित स्कूल में पौधरोपण करते हुए स्काउट एवं गाइड कैडेट। प्रवक्ता
फोटो: 30
साढौरा। एसएस पब्लिक स्कूल के भारत स्काउट एवं गाइड कैडेट की ओर से वीरवार को स्कूल परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान छायादार एवं फलदार पौधे लगाए तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया गया। प्रधानाचार्या डॉ. योगिता भाटिया ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरित बनाया जा सकता है। संवाद