फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मात्र 20 रुपये में मिलेगा सभी बीमारियों का इलाज

Mon, 06 Oct 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
धर्मार्थ चिकित्सालय के शुभारंभ पर मौजूद पदा​धिकारी। संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। शहर के लोगों को सामान्य बीमारियों के लिए अब सैकड़ों रुपये नहीं खर्च करने पड़ेंगे। चूंकि उन्हें अब मात्र 20 रुपये में यह सुविधा मिलेगी। इसके लिए भारत विकास परिषद की ओर से धर्मार्थ क्लीनिक खोला गया है। इसमें मात्र 20 रुपये में उपचार मिल पाएगा।
यहां पर डेंगू, चिकिनगुनिया सहित अन्य गंभीर बीमारियों का उपचार की सुविधा होगी। यह धर्मार्थ क्लीनिक राजेश कॉलोनी में धर्मार्थ क्लीनिकल लैब के भवन में ही खोला गया है। भारत विकास परिषद जगाधरी शाखा प्रधान डॉ. अमित बंसल ने बताया कि ओपीडी की शुरुआत कर दी गई है। इसमें आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. आदिल चौहान की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आदिल सप्ताह में छह दिन लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देंगे। अभी परिषद के इस चिकित्सालय पर डेंगू, चिकनगुनिया, टाइफाइड, हृदय रोग, शुगर, बीपी इत्यादि बीमारियों की ओपीडी के साथ उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें