साढौरा। साढौरा में कोटला मार्ग पर रविवार को तीव्र मोड़ के पास डंपर और ट्राले की टक्कर हो गई। हादसे में ट्राला चालक की मौत हो गई। गटके से भरा एक डंपर कोटला की ओर से साढौरा आ रहा था। वहीं दूसरी ओर से एक ट्राला साढौरा से कोटला की तरफ जा रहा था। जब दोनों वाहन साढौरा-कोटला मार्ग पर पुल के नजदीक तीव्र मोड़ पर पहुंचे तो आपस में भिड़ गए। हादसे में ट्राला चालक किरणपाल घायल हो गया। सीएचसी साढौरा से मुलाना ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। संवाद