फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एसी बस में करें शिमला का सफर

Mon, 21 Jul 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हिमाचल प्रदेश के शिमला में जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। शिमला जाने वाले लोग अब वातानुकूलित यानि एसी बस में सफर कर सकेंगे। इसके लिए हरियाणा रोडवेज ने यमुनानगर से शिमला के लिए एसी बस की शुरूआत की है। यह बस यमुनानगर बस स्टैंड से रोजाना सुबह 5:30 बजे शिमला के लिए रवाना होगी।
करीब छह घंटे के सफर के बाद बस यात्रियों को शिमला में पहुंचा देगी। दोपहर एक बजकर पांच मिनट पर बस शिमला से यमुनानगर के लिए वापसी करेगी। जिले के लोगों की ओर से काफी समय से शिमला के लिए एसी बस चलाने की मांग की जा रही थी, क्योंकि बड़ी संख्या में लोग शिमला में घूमने के लिए और अपने अन्य कार्यों के लिए जाते हैं।
विज्ञापन

हालांकि शिमला के लिए पहले से ही दो बसें चलाई जा रही है। परंतु यह सामान्य बसें हैं। गर्मी के मौसम में इन बसों में सफर करना यात्रियों के लिए मुश्किल हो जाता है। करीब छह घंटे का सफर गर्मी से तरबतर होकर करना पड़ता है। सामान्य बसें यमुनानगर बस अड्डे से सुबह 6:30 बजे और 7 बजे शिमला के लिए रवाना होती हैं। यात्रियों की संख्या ज्यादा है इसलिए दोनों समय बस सवारी से फुल होकर जाती है।
बारिश की वजह से देर से चली बस : यात्रियों की मांग पर रोडवेज ने कई दिन पहले रोडवेज की तरफ से शिमला के लिए परमिट लिया गया था। परंतु काफी समय से हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश और लैंड स्लाइडिंग हो रही थी। कई जगह पर पहाड़ों का मलबा सड़कों पर जमा हो गया जिससे रास्ते बंद हो गए। इसलिए रोडवेज अधिकारियों ने एसी बस चलाने का निर्णय स्थगित कर दिया था। शिमला रूट पर हालात सामान्य होने का इंतजार किया जा रहा था। अब हालात सामान्य होने पर रोडवेज ने एसी बस सेवा शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यमुनानगर बस स्टैंड से शिमला तक एसी बस शुरू कर दी है। बस सुबह साढ़े पांच बजे शिमला के लिए रवाना होती है। दोपहर में यही बस शिमला से वापसी करेगी। अब शिमला रूट पर दो सामान्य व एक एसी बस हो गई है। - संजय रावल, रोडवेज महाप्रबंधक, यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें