फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रामा सेंटर का काम अधूरा, खामियाजा भुगत रहे मरीज

Sat, 15 Nov 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बंद पड़े ट्रामा सेंटर के गेट पर लगा ताला। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। ट्रामा सेंटर के नवीनीकरण के बाद इसको पूरा करवाना महाभारत हो गया है। इसका काम पूरा होने का नाम ही नहीं नहीं ले रहा। पीडब्ल्यूडी के सिविल और बिजली शाखा के अधिकारी दोनों एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। ट्रामा सेंटर जिला नागरिक अस्पताल के एक कमरे और हॉल में लगाए गए बेड में चल रहा है। सर्दी में आने वाले दिनों में मरीजों की परेशानी और भी ज्यादा बढ़ जाएगी।
ट्रामा सेंटर के नवीनीकरण का कार्य अगस्त 2024 में शुरू हुआ था। स्वास्थ्य विभाग ने रुपये पीडब्ल्यूडी को ट्रांसफर किए थे। ट्रामा में सिविल कार्य शुरू हुआ तो स्वास्थ्य विभाग को ट्रामा सेंटर में इलेक्ट्रिक से संबंधित कार्य कराने की याद आई। इस पर जो काम शुरू हुआ था वह एक बार फिर से रोक दिया गया। सिविल व इलेक्ट्रिक कार्य पर 82 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

यह साल भी खत्म होने वाला है, लेकिन अभी तक भी ट्रामा सेंटर में निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। हालांकि सिविल वर्क पूरा हो चुका है। जिसके तहत ट्रामा के भूतल को पहले से ऊंचा उठाया गया है। इसमें टाइलें लगाने, दरवाजे लगाने, पेंट आदि का कार्य पूरा हो गया है। इलेक्ट्रिक का कार्य अभी पूरा नहीं हो पाया है।
कुछ पंखें व वायरिंग की गई है। जिसमें सीसीटीवी, फायर सेफ्टी यंत्र के अलावा बिजली के उपकरण लगने बाकी हैं। पहले स्वास्थ्य विभाग ने 17 सितंबर से पहले ट्रामा सेंटर का कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन इसमें काम नहीं हो सका। इसके बाद 26 सितंबर तक ट्रामा सेंटर हैंडओवर की तारीख तय की गई, लेकिन काम फिर भी पूरा नहीं हो पाया।
पीडब्ल्यूडी के पास सिविल वर्क के लिए जो पैसा जमा कराया गया था, उससे सारा काम पूरा कर दिया गया है। ट्रामा में कोई भी सिविल वर्क अधूरा नहीं है। - विजय कुमार, जेई, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के सिविल व इलेक्ट्रिक विंग को कहा है कि उनका जो भी कार्य बकाया है उसे जल्द से जल्द पूरा करें। ताकि ट्रामा सेंटर को टेकओवर किया जा सके। इस बारे में वह दोबारा रिमाइंडर देंगे। - डॉ. जितेंद्र सिंह, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग।

बंद पड़े ट्रामा सेंटर के गेट पर लगा ताला। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें