फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: परिवहन मंत्री 29 जनवरी को करेंगे इलेक्ट्रिक सिटी बस की शुरूआत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा सिटी बस सर्विस लिमिटेड (एचसीबीएसएल) की आर से प्रदेश के नौ जिलों में सिटी बस सेवा प्रदान की जाएगी। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री मनोहर लाल 29 जनवरी दोपहर 12 बजे सिवाह पानीपत के नए बस स्टैंड से करेंगे वहीं, जगाधरी के लिए मुख्यमंत्री के उद्घाटन के बाद हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा 12 बजे ही जगाधरी बस स्टैंड से इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन

डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि हरियाणा सिटी बस सर्विस लिमिटेड (एचसीबीएसएल) एक सरकारी निगम है। जिसका गठन हरियाणा के नौ शहरों पानीपत, यमुनानगर, पंचकुला, अंबाला, करनाल, सोनीपत, रेवाड़ी, रोहतक व हिसार में सिटी बस सेवा प्रदान करने के लिए परिवहन विभाग की ओर से किया गया है। यह राज्य सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। सिटी बस सेवा में इलेक्ट्रिक बसें होने से न सिर्फ इन शहरों के नागरिकों को फायदा होगा बल्कि प्रदूषण भी कम होगा। करीब 115 करोड़ की लागत से सभी नौ शहरों में अलग-अलग सिटी बस सेवा डिपो का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें