फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनें फुल, यात्री परेशान

Wed, 22 May 2024 05:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। स्कूल व कॉलेज में गर्मी की छुट्टियां होने वाली हैं। ऐसे में लोग गर्मी में बाहर घूमने की योजना बना रहे हैं। गर्मी की छुट्टियों में घूमने जाने की योजना में ट्रेनों की भीड़ रोड़ा बन रही है। ट्रेनों में कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है। कंफर्म सीट न होने के कारण छुट्टियों में घूमने जाने वाले लोगों को निराशा होना पड़ रहा है।
लगभग हर ट्रेन में लंबी वेटिंग चल रही है। विशेषकर पहाड़ी व पर्यटन स्थल वाले शहरों को जाने वाली ट्रेनों में सीटों की मारामारी अधिक है। वेटिंग 100 के पार चल रही है, अब लोग सोच रहे हैं, यदि वेटिंग बनवाते हैं और सीट कंफर्म न हुई तो भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में लोगों को तत्काल का सहारा है।
विज्ञापन

इन दिनों जम्मूतवी, उधमपुर, श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली गाड़ियों में सीटों की भारी मांग है। हालात ऐसे हैं कि जम्मू जाने वाली आधा दर्जन गाड़ियों में भी लोगों को सीट नहीं मिल रही है। कुछ गाड़ियों में जून महीने के बीच के दिनों में वेटिंग तक नहीं है। ऋषिकेश से चलकर माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली हेमकुंड एक्सप्रेस में 15 जून तक भारी वेटिंग है। वहीं जून तक वेटिंग 250 तक पहुंच गई है। हालात ऐसे हैं कि इस ट्रेन में जुलाई के पहले सप्ताह में भी कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है।
इसके अलावा जैसलमेर व बाड़मेर से जम्मूतवी जाने वाली एक्सप्रेस में भी वेटिंग 150 के पार है। हावड़ा से चलकर जम्मूतवी जाने वाली हिमगिरी एक्सप्रेस में वेटिंग 200 तक पहुंच गई है। गोरखपुर से जम्मूतवी जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस भी वेटिंग चल रही है। योगनगरी ऋषिकेश से जम्मूतवी एक्सप्रेस में भी वेटिंग बन रही है। मध्यप्रदेश, मुंबई, गोवा, गुवाहटी, असम इत्यादि राज्यों की तरफ जाने वाली ट्रेनों में भी कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


गर्मियों में स्कूल, कॉलेजों सहित कई विभागों की छुट्टियां होती है, जिससे ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में रेलवे इसे ध्यान में रखते हुए व्यवस्था कर रहा है। ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाकर सीट कंफर्म की जा रही है। ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भी मुख्यालय भेजा गया है। - एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें