फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: 29 जून को शहर के मार्गाें पर रहेगा यातायात प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी अनाज मंडी में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रैली को लेकर जगाधरी बस स्टैंड से विश्वकर्मा चौक, जमीदारा पेट्रोल पंप से लेकर छोटी लाइन की तरफ यातायात प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 29 जून को जगाधरी नई अनाज मंडी में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रैली में आएंगे। इसको लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। फैसला लिया गया है कि वीवीआईपी के आगमन पर जगाधरी बस स्टैंड से विश्वकर्मा चौक, जमीदारा पेट्रोल पंप से लेकर छोटी लाइन की तरफ चलने वाले वाहन प्रभावित रहेंगे। इसलिए लोगों से अपील है कि 29 जून को सुबह से दोपहर तक इन रास्तों का प्रयोग न करें । सेक्टर-17 और 18 के निवासियों से भी अपील है कि वे इन रास्तों की बजाए दूसरे रास्तों को चुने। पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए जगह-जगह तैनात भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें