फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जाम बना सिटी बस की राह का रोड़ा

Sun, 20 Oct 2024 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रेलवे रोड पर शहीद भगत सिंह चौक से स्टेशन चौक तक हो रहे ट्रैफिक जाम से सिटी बस सेवा प्रभावित हो रही है। दशहरा के बाद से सिटी बस के इस रूट पर हर दिन औसत छह से आठ चक्कर छूट रहे हैं। इस तरह सात दिन में करीब 50 चक्कर छूट गए। इससे यात्रियों को तो परेशानी का सामना करना ही पड़ा, वहीं सरकार को भी राजस्व की हानि हुई।
हालात जगजाहिर होने के बाद भी नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की ओर से कार्रवाई ढाक के तीन पात नजर आ रही है। शहर में पांच इलेक्ट्रिक एसी बसें सिटी बस सेवा के रूप में चल रही हैं। जगाधरी, छछरौली, वर्कशॉप, रेलवे रोड बस के रूट हैं, जिनमें अतिक्रमण व बेतरतीब ढंग से हो रही वाहन पार्किंग से संकरे रहने वाले रेलवे रोड पर सिटी बस बार-बार जाम में फंस रही है।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर शहीद भगत सिंह चौक, नगर निगम कार्यालय, गीता भवन, पेपर मिल गेट, न्यू मार्केट, महाराजा अग्रसेन चौक ऐसे स्थान है, जहां आसपास रेहड़ियां लगने के साथ ऑटो, रिक्शा, कारें व अन्य वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े किए जा रहे हैं। इससे यहां तंग रास्ते से निकलने में सिटी बस को परेशानी आ रही है।
दशहरा के बाद से शहीद भगत सिंह चौक से महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक तक अतिक्रमण व वाहन पार्किंग से स्थिति और बिगड़ गई। यहां सड़क पर करवा चौथ के मौके पर मेहंदी लगाने वालों सहित अन्य पर्वों का सामान बेचने के टेंट लग गए हैं। साथ ही कारें, बाइकें व अन्य वाहन आधी से ज्यादा सड़क घेर खड़े रहते हैं।
इससे सिटी बस बार-बार जाम में फंस रही है, जिससे बस अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है। साथ ही रूट पर एक सप्ताह से बस के चक्कर मिस हो रहे हैं। रोज औसत छह से आठ समय मिस हो रहे हैं। इस तरह सात दिन में बस के 50 चक्कर छूट गए। इससे यात्रियों को परेशानी के साथ राजस्व को हानि हो रही है।
विज्ञापन

इस बारे में जीएम रोडवेज को बताया जाएगा। रूट पर अतिक्रमण और बेतरतीब ढंग से खड़े किए जा रहे वाहनों बारे नगर निगम व ट्रैफिक पुलिस को पत्र लिखने का अनुरोध किया जाएगा, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान हो और यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। - दिवाकर सिन्हा, सिटी बस सेवा प्रबंधक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें