फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बारिश से औरंगाबाद अंडरपास पर लगा जाम

Mon, 12 Oct 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रादौर रोड पर औरंगाबाद के पास लगे जाम में फंसे वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मौसम खराब होने और बारिश के दौरान रविवार को रादौर रोड पर गांव औरंगाबाद के पास पंचकूला-सहारनपुर नेशनल हाईवे के अंडरपास के नीचे जाम लग गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से वाहन चालक करीब एक घंटे तक परेशान रहे।
जाम में फंसे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ा। इस दौरान चौक पर चारों तरफ वाहनों के हॉर्न की आवाजें गूंजती रहीं। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू करवाने का प्रयास किया। दामला निवासी रणजीत ने बताया कि उन्हें जरूरी काम से शहर जाना था, लेकिन जाम में फंसने के कारण आधे घंटे से अधिक समय तक आगे नहीं बढ़ सके।
विज्ञापन

वाहनों की लंबी कतार के चलते उनका जरूरी काम भी प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था सुचारू रहनी चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी न हो। मामली निवासी हरभजन ने बताया कि वह अपने काम से निकले थे, लेकिन औरंगाबाद के पास पहुंचते ही जाम में फंस गए।
विज्ञापन

वाहन कुछ दूरी तक आगे बढ़ते और फिर रुक जाते थे। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। वहीं, मुकेश कुमार ने बताया कि जाम के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को भी निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा था। सड़क पर वाहनों की भीड़ के कारण आवागमन प्रभावित रहा।

रादौर रोड पर औरंगाबाद के पास लगे जाम में फंसे वाहन चालक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें