फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेाहड़ी पर गाए जाते हैं पारंपरिक गीत : बिहारी पांडे

विज्ञापन
पुजारी अवध बिहारी पांडे।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। विश्वकर्मा कॉलोनी में स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर के पुजारी अवध बिहारी पांडे ने बताया कि 13 जनवरी को लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है। लोहड़ी का पर्व पूरे देश में काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। लोहड़ी के दिन लकड़ियां इकट्ठी करके आग लगाई जाती है और लोग आग की परिक्रमा करके पारंपरिक गीत गाते हैं। लोहड़ी के दिन आग जलाने के पीछे एक पौराणिक कथा प्रचलित है।
उन्होंने बताया कि एक बार राजा दक्ष ने यज्ञ करवाया था लेकिन इसमें अपने दामाद शिव और पुत्री सती को आमंत्रित नहीं किया। इस बात से नाराज होकर सती अपने पिता के पास जवाब लेने पहुंची। वहां, पति शिव की निंदा वे बर्दाश्त नहीं कर पाईं और उन्होंने खुद को उसी यज्ञ में भस्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सती की मृत्यु का समाचार सुन भगवान शिव ने वीरभद्र को उत्पन्न कर उसके द्वारा यज्ञ का विध्वंस करा दिया। ऐसा किसी के साथ न हो इसलिए हर साल लोहड़ी पर आग लगाई जाती है ताकि फिर इस आग में कोई लड़की न जले। साथ ही लोहड़ी पर बेटी और दामाद को आमंत्रित किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें