फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सोना न खरीदने की अपील से कारोबारी चिंतित

Sat, 16 May 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पीएम की अपील से पहले शहर के एक शोरूम पर खरीदारी करते ग्राहक। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। प्रधानमंत्री की देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील का असर सराफा बाजार पर दिखने लगा है। इसका असर स्थानीय बाजार पर भी देखने को मिला है। अपील के बाद से सर्राफा कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। पहले ही आसमान छूते दाम, ऑफ सीजन से मांग बेहद कम है।
अपील के बाद इसमें और भी ज्यादा गिरावट दिखने लगी है। कारोबारियों के अनुसार इससे 20 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई और भविष्य में और ज्यादा संभावना है। वहीं, कारोबारी लोगों को लुभाने के तरीके ढूंढ रहे हैं। सराफा व्यापारी राजेश कुमार ने बताया कि अभी शादियों का कोई सीजन नहीं है। वैवाहिक मुहूर्त न होने से बाजार पहले से ही सुस्ती के दौर से गुजर रहा था।
विज्ञापन

अब इस अपील के बाद से आभूषणों की एडवांस बुकिंग भी प्रभावित हुई है। कारोबारी बद्री प्रसाद ने कहा कि पहले ऑफ सीजन में लोग आगामी कार्यक्रमों व आयोजनों के लिए आभूषणों की बुकिंग करवाते थे। परंतु अब यह नहीं हो रही है। शहर के बड़े शोरूम से छोटे सुनार तक इन दिनों खाली दिख रहे हैं।
जिला ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रधान गुलशन करवल ने बताया कि कारोबार मंदी के दौर से गुजर रहा है। जिले में छोटे-बड़े करीब 400 से 450 सर्राफ कारोबारी हैं। कारोबार से करीब 600 कारीगर जुड़े हैं। इनमें पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र से आए कारीगरों की संख्या अधिक है, जबकि स्थानीय स्तर पर पंजाबी समुदाय के लोग भी इस पेशे से जुड़े हुए हैं।
इससे सभी पर सीधा असर पड़ा है। उन्होंने बताया कि इससे सामान्य सीजन की तुलना में सोने-चांदी के गहनों की खरीद में करीब 20 प्रतिशत की कमी आई है। सर्राफा बाजारों में ग्राहकों की चहल-पहल बेहद कम हो गई है। बड़े शोरूम से लेकर छोटे सुनारों तक सभी का काम प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यही स्थिति लंबे समय तक बनी रही, तो सर्राफा उद्योग से जुड़े कारीगरों और छोटे व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो सकता है। फिलहाल, जिले के सर्राफा कारोबारी इस मंदी से उबरने के लिए ग्राहकों को लुभाने के नए तौर-तरीकों पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें