फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत, साला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर रोड पर शुगर मिल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की बाइक सवार जीजा-साले को टक्कर मार दी। हादसे में जीजा की मौत हो गई और साला घायल हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वीना नगर कैंप निवासी 70 साल का मांगेराम यूपी में अपनी रिश्तेदारी में गया था। वहां से अपने साले फकीरचंद को बाइक पर लेकर घर आ रहा था। शुगर मिल के पास पलकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे मांगे राम सड़क पर गिर गया। इसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली उसे कुचलते हुए निकल गए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और उसका साला फकीरचंद घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें