प्रतापनगर। मांडेवाला क्षेत्र के जंगल में सांगवान के पेड़ों की कटाई के मामले में वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है। विभाग की टीम ने मौके से सांगवान की लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर कार्यालय में खड़ा करवा दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में रखी गई है। जानकारी के अनुसार करीब दस दिन पहले मांडेवाला के जंगल में सांगवान के कुछ पेड़ काटे जाने की शिकायत सामने आई थी। स्थानीय लोगों और वन्य प्राणी प्रेमियों ने विभाग के अधिकारियों को मौके पर कटे हुए पेड़ों के ठूंठ और लकड़ी दिखाकर अवैध कटाई की जानकारी दी थी। संवाद