फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राख से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने एक्टिवा पर जा रहे युवक को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने शहर के महाराणा प्रताप चौक के पास एक्टिवा सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर का पहिया एक युवक के ऊपर से गुजर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों केे सौंपते हुए ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में विश्वकर्मा मोहल्ला निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह ट्रक अड्डा सहारनपुर रोड पर काम करता है। रात करीब दस बजे वह अपने दोस्त अमन को बाइक पर सवार होकर उसे छोड़ने के लिए जा रहा था। जब वह रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने एक्टिवा सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को ट्रैक्टर ट्राली के नीचे से निकाला और अस्पताल में भिजवाया। जहां पर डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान विश्वकर्मा मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय राजेश के तौर पर हुई। जबकि मोहल्ले में रहने वाला असगर उपचाराधीन है। आरोपी चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया। मृतक राजेश पल्लेदारी का कार्य करता था। मामले की जांच कर रहे एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली में राख भरी हुई थी। आरोपी चालक मौके से भाग निकला। ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया गया है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें