फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खंभा गिरने से ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जगाधरी-व्यासपुर स्टेट हाईवे पर जिला जेल के नजदीक ट्रैक्टर-ट्रॉली व कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाजरे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर से बिजली का खंभा टूट कर ट्रैक्टर चालक के ऊपर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
हादसे में कार सवार को भी चोटें लगी है। मृतक की पहचान नुकुड़ निवासी सतपाल के रूप में हुई है। वह बाजरा लेकर हमीदपुर स्थित पोल्ट्री फार्म में जा रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है। गुलाब नगर निवासी अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह वह अपने दोस्त मनोज कुमार के साथ जेल चौक की तरफ घूमने गया था।
विज्ञापन

उसी समय उसका जानकार सहारनपुर के नुकुड़ निवासी नेम चंद उर्फ मोनू उसे मिला। मोनू ने उसे बताया कि उसका चालक सहारनपुर के नुकुड़ क्षेत्र के ककराला गांव निवासी सतपाल ट्रैक्टर ट्रॉली में बाजरा लेकर सैनी पोल्ट्री फार्म हमीदपुर जा रहा है। वह अपनी निगरानी में बाजरा गोदाम में उतरवा देना। कुछ देर बाद सतपाल ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आ गया। जेल चौक से वह और उसका दोस्त मनोज उसके पीछे पीछे चलने लगे।
जेल से कुछ दूर चलते ही सामने से तेज गति से ऑल्टो कार आई। आरोप है कि चालक ने लापरवाही व तेज गति से कार चलाते हुए टक्कर सतपाल के ट्रैक्टर में मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गया। इससे खंभा टूटकर ट्रैक्टर चला रहे सतपाल के ऊपर गिर गया। खंभा गिरने से सतपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से सतपाल को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने सतपाल को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कार चालक भी हादसे में घायल हो गया। सूचना मिलने पर शहर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। शहर जगाधरी थाना प्रभारी निरीक्षक जसबीर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें