फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। गांव रादौरी में सरकारी कॉलेज के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल सवार सड़क से काफी दूर जा कर गिरा। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी नाजुक हालत देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे मुलाना मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव हिरणछप्पर निवासी सोनू राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी करता है। उसके तीन भाई हैं। सभी भाइयों की शादी हो चुकी है। 16 अगस्त को सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह अपने छोटे भाई विक्रम के साथ साइकिल पर रादौरी रोड से काम पर जा रहा था। उसका भाई विक्रम अपनी साइकिल पर आगे चल रहा था, जबकि वह अपनी साइकिल पर उसके पीछे चल रहा था। विक्रम रादौर में साइकिल रिपेयर की दुकान चलाता था। इस दौरान जब वह रादौरी में सरकारी कॉलेज के पास पहुंचे तो एक ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने उसके भाई विक्रम की साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने सोनू राम की शिकायत पर केस दर्ज चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें