प्रतापनगर। गांव तिहमो के नजदीक एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। जिससे चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। राहगीरों की मदद से चालक को बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाते समय चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ताजेवाला निवासी शहजाद के तौर पर हुई है। उधर, हादसे के वक्त सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। ऐसे में वाहनों की कतारें लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राहगीरों की मदद से ट्रैक्टर-ट्राली को साइड में करवाया गया जिसके बाद यातायात सुचारू हुआ। बरहाल, पुलिस ने चालक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार ताजेवाला निवासी शहजाद जो कि बिलासपुर से अपने गांव ताजेवाला लौट रहा था। जैसे ही वह तिहमो गांव के पास पहुंचा, इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर के ब्रेक फंसने से हादसा हुआ है। ऐसे में ट्रैक्टर पलटने से चालक नीचे दब गया। राहगीरों की मदद से चालक को बाहर निकाला गया। खून अधिक बहाने से उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रताप नगर गुरमेल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।