फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शिवरात्रि कार्यक्रम में किसी को दुख न देने की ली शपथ

Thu, 12 Feb 2026 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी केंद्र शास्त्री कॉलोनी में बुधवार को महा शिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिवरात्रि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने शिव ध्वज के नीचे किसी को दुख न देने की शपथ ली।
विज्ञापन

कार्यक्रम में थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश, रोटरी क्लब रादौर के प्रधान हरजीत सिंह सैनी, डीएसपी कार्यालय से राजीव कुमार उपस्थित हुए। कार्यक्रम में मुख्य प्रवक्ता करनाल सबजॉन से संचालिका राजयोगिनी किरण ने शिवरात्रि का आध्यात्मिक अर्थ बताते हुए कहा कि शिवरात्रि अर्थात परमपिता परमात्मा शिव कलयुग की घोर अंधियारी रात में इस सृष्टि पर आते हैं और अज्ञानता रूपी अंधकार को दूर करके ज्ञान की रोशनी देते हैं। यह आत्मा और परमात्मा के मिलन का पर्व है। रादौर सेंटर की मुख्य संचालिका बीके गीता एवं सह संचालिका बीके आंचल द्वारा भी शिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने मानव जीवन में राजयोग की आवश्यकता बताई गई।
कार्यक्रम के अंत में ध्वजारोहण किया गया। सभी उपस्थित जनों ने शिव ध्वज के नीचे यह पवित्र प्रतिज्ञा ली कि न हम दुख देंगे, न दुख लेंगे। जिससे वातावरण पूर्णत: शांति, प्रेम व सौहार्द से भर गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब की ओर से मोहनलाल अरोड़ा, मोहित गर्ग, जसवंत सिंह, मदन चोपड़ा, देवराज कंबोज, सुशील अग्रवाल, प्रमोद बंसल, दीपक अग्रवाल, संजीव, सतपाल, अरुण कांबोज, सुदेश मेहता, सरिता दुआ, कमलेश मिगलानी, दर्पण बेदी, संजना सलूजा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें