फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शहीद उधम सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने का लिया संकल्प

Fri, 27 Dec 2024 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। शहीद उधम सिंह कांबोज चैरिटेबल धर्मशाला कपालमोचन में शहीद उधम सिंह कांबोज का जन्म दिवस हवन करके मनाया गया। इस दौरान शहीद के जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में प्रधान दर्शन लाल नया गांव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर कमेटी सदस्यों व समाज के लोगों के साथ मिलकर हवन करवाया व उधम सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। लोगों ने उधम सिंह अमर रहे के नारे लगाएं। संयोजक जसमेर सिंह कांबोज ने कहा कि शहीद किसी कौम के नहीं देश की धरोहर होते हैं। हमें उनका सम्मान करना चाहिए तथा उनके बताए रास्तों पर चलना चाहिए।
विज्ञापन

बलिदान का मूल्य हम चुका तो नहीं सकते, लेकिन उनके द्वारा दिलाई गई स्वतंत्रता में सामाजिक समरसता को बनाएं रख कर कुछ हद तक हम ऋण उतार सकते है। उन्होंने समाज में फैली बुराइयों कन्या भ्रूण हत्या, नशाखोरी को मिटाने तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बारे समाज के लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

धर्मशाला में सेक्टर-18 जगाधरी निवासी कौशल्या देवी ने एक कमरा बनवाया। इस दौरान कमरे का भी लोकार्पण किया गया। उनके साथ उनके बेटे सुभाष कांबोज, संजय कांबोज, पौत्र अभिषेक, पौत्री आक्षी पूर्व सरपंच पवन बिहटा, सुरेश कुमार, मान सिंह, धर्म सिंह, हरि सिंह, नरेश कुमार, बीर सिंह, पवन कांबोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें