संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एनएचएआई ने टोल टैक्स में इजाफा कर दिया है। इस पर हरियाणा से पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल जाना महंगा हो गया है। एनएचएआई ने बढ़ा टोल में दो जून की रात से लेना शुरू कर दिया है।
मिल्क माजरा टोल के इंचार्ज संदेश प्रताप सिंह ने बताया कि हर साल एनएचएआई टोल के रेट को बढ़ाती है। पिछले साल के मुकाबले इस साल भी लाइट मोटर व्हीकल में टोल रेट में पांच रुपये, चार और छह एक्सल के वाहनों के लिए 15 रुपये और सात एक्सल से अधिक के वाहनों के लिए 20 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। पिछले साल भी वाहनों के रेट बढ़ाए थे जिसमें अभी भी पांच रुपए ही बढ़ाए गए हैं।
मिल्क माजरा टोल से दिनभर 24 घंटे में हजारों वाहन गुजरते हैं, जिसमें ज्यादातर कारें होती हैं, जिनकी संख्या लगभग 11000 के करीब होती हैं और 4 से 5 हजार में बडे़ ट्रक, डंपर, बसें व अन्य वाहन शामिल हैं। इस बार आचार संहिता लगने के कारण टोल के रेट लंबित किए गए थे। टोल के नए रेट दो जून को रात 12 बजे से लागू कर दिए गए हैं और देर रात टोल कर्मचारी बोर्ड लगाने व अन्य व्यवस्था देखने में लगे रहे। पिछली बार 2023 में टोल के रेट संपूर्ण भारत में पहली अप्रैल को ही लागू कर दिए गए थे