यमुनानगर। सुरक्षा की दृष्टि से और टोल पर होने वाले विवादों को देखते हुए मिल्क माजरा स्थित टोल की दोनों लाइनों पर टोल कर्मचारियों को बॉडी कैमरों से लैस किया गया है। मिल्क माजरा टोल का ठेका पीएटीएच (प्रकाश एस्फाल्टिंग्स एंड टोल हाईवेज इंडिया लिमिटेड) कंपनी मध्यप्रदेश को सौंपा गया है।
इससे पहले स्काईलार्क कंपनी इस टोल का कार्यभार देख रही थी। खास बात यह रही कि नई कंपनी ने टोल के मूल्यों में कोई फेरबदल नहीं किया है। । वहीं स्काईलार्क कंपनी के टोल इंचार्ज कुलदीप सिंह शेखावत ने बताया कि एनएचएआई ने टोल का काम प्रकाश एस्फाल्टिंग्स एंड टोल हाईवेज इंडिया को सौंपा है।
मिल्क माजरा टोल के नए इंचार्ज नरेश नैन ने बताया कि टोल रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी और वही जो स्टाफ टोल पर काम करता है वहीं स्टाफ टोल पर काम करेगा। स्टाफ में अभी तक 109 कर्मचारी हैं। सभी नियम व कानूनएनएचएआई के अधीनस्थ ही रहेंगे। टोल प्लाजा के आसपास के 20 किलोमीटर के दायरे में 350 रुपये का पास बनाया जाएगा जो भी वाहन चालक 20 किलोमीटर के दायरे में आता है वह अपना पास बनवा सकता है।