रादौर। शहर के मुकंदलाल कॉलेज के वाणिज्य विभाग की ओर से सोमवार को तार्किक अभिरुचि विषय पर व्याख्यान करवाया गया। इसमें जेएमआईटी रादौर की सहायक प्राध्यापिका दिशा मुख्यातिथि रहीं। दिशा ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में तार्किक अभिरुचि के महत्व, प्रश्नों को शीघ्र व सही तरीके से हल करने की तकनीकों व समय प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। प्राचार्या डॉ. माला शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वाणिज्य विभागाध्यक्ष पूजा वर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम प्रो. जयचंद, आशीष व पिंकी की देखरेख में हुआ। संवाद