फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोराना से निजात पाने के लिए, मन में राष्ट्रप्रेम की भावना होना है जरूरी

विज्ञापन
ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेते स्वयंसेवक। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर मुकंद लाल नेशनल कॉलेज के एनएसएस विभाग द्वारा डॉ. महेश, डॉ. दीपमाला, डॉ. जितेंद्र और प्रो. मनजीत की अध्यक्षता में कोविड-19 के दौरान एनएसएस की भूमिका एवं जिम्मेदारियों विषय पर जिला स्तरीय ऑनलाइन व्याख्यान प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इस ऑनलाइन व्याख्यान प्रतियोगिता का आयोजन गूगल मीट द्वारा किया गया। जिसमें जिले के लगभग 50 एनएसएस स्वयंसेवकों और विभिन्न कॉलेजों के एनएसएस अधिकारियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में गवर्नमेंट कॉलेज, अहरवाल के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रमेश धारीवाल प्रमुख वक्ता रहे। उन्होंने बताया कि एनएसएस स्वयंसेवक इस वैश्विक महामारी कोरोना के चलते समाज में क्या-क्या योगदान दें सकते हैं। उन्होंने बताया कि कैसे आपको साइंटिफिकली एवं लॉजिकली तैयार होना है और दूसरों को भी तैयार करना है। कैसे अफवाहों से बचना है, स्थिति से नहीं घबराना, सही जानकारी का प्रसार करना है, सर्वप्रथम स्वयं जागरूक होना है, जिससे कि आप संपूर्ण राष्ट्र को जागरूक कर इस महामारी से बचा सकें। उन्होंने अपने व्याख्यान में कोरोना से बचने के लिए सरकार द्वारा दी गई है हिदायतों का भी पालन करने के लिए सबसे अनुरोध किया। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवकों को दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहने के लिए भी प्रेरित किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राहुल खन्ना ने मुख्य वक्ता डॉ. रमेश धारीवाल का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें