फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कनेक्शन काटने पर ग्रामीणों का बवाल

Sat, 14 Dec 2013 05:38 PM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पीरूवाला के डेरों में बिजली कनेक्शन काटने से गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को  बिलासपुर-जगाधरी मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने सड़क के बीचोबीच ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी कर दी।
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि बिजली निगम की ओर से दो दर्जन घरों के कनेक्शन काट दिए हैं। लोगों ने करीब एक घंटा मार्ग बंद रखा। इससे मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी और निगम से एसडीओ प्रदीप चौधरी पहुंचे।

जल्द बिजली बहाल करने के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला।  ग्रामीणों का कहना था कि विभाग ने गांव के डेराें में बिजली के कनेक्शनों को बिना बताए काट दिया है और विद्युत निगम के कर्मचारी बिजली के तारों को भी उतार ले गए हैं। ग्रामीण काशी राम, अनिल सिंगला, अजमेर सिंह, जसबीर सिंह, चतर सिंह, बलजीत सिंह, रणजीत सिंह, गुरविंद्र सिंह ने बताया कि वे पिछले सात सालों से गांव के नजदीक बने डेरों में रह रहे है  और उनके घरों में बिजली की आपूर्ति बिलासपुर फीडर से हो रही थी।
विज्ञापन


 लेकिन विभाग ने गुरुवार को बिना सूचना दिए उनके घरों के बिजली के कनेक्शन काट दिए।  पशुओं के लिए चारा भी नहीं काट पाए हैं और फसल में पानी देना था वह भी नहीं दे पाए। उनका कहना है कि निगम  के द्वारा बिजली की आपूर्ति काटने के पश्चात उनके कनेक्शन अन्य फीडर से भी नहीं जोडे़ गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें