फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: देशभक्ति के नारों संग निकाली तिरंगा यात्रा

Fri, 14 Aug 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
राजकीय स्कूल से निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल विद्या​र्थी व अन्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व्यासपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारे गूंजते रहे।
यात्रा का शुभारंभ प्रधानाचार्य मीना कांबोज ने किया। यात्रा में एनएसएस स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से शुरू होकर शिव चौक, छछरौली मोड़, छोटा बस स्टैंड और मुख्य बाजार से होते हुए वापस विद्यालय प्रांगण में पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी हाथों में तिरंगा लेकर देश के प्रति अपने सम्मान और प्रेम का संदेश देते नजर आए। यात्रा की अगुवाई वरिष्ठ प्राध्यापक लवनेश कुमार ने की। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रामनरेश ने स्वयंसेवकों को राष्ट्र निर्माण और समाजसेवा के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य कांबोज ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने के साथ उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें