फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विचारों को व्यवसाय बनाने के बताए गुर

Fri, 20 Sep 2024 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। हिंदू गर्ल्स कॉलेज में इंस्टीट्यूट इनोवेशन काउंसिल और कॅरिअर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से व्याख्यान करवाया गया। इस व्याख्यान का विषय अपने विचार को व्यवसाय में बदलें रहा। व्याख्यान में देहरादून की यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज की कोर्स लीडर स्वर्लीन कौर एवं मोटिवेशनल स्पीकर एवं सहायक निदेशक सुमित वासन मुख्य वक्ता रहे।
प्राचार्य मोनिका खुराना ने कहा कि ऐसे व्याख्यान समय की जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के पास प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन जीवन में आगे बढ़ने की जानकारी व समझ अक्सर नहीं होती है। ऐसे व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए एक नई दिशा और प्रेरणा बनते हैं।
विज्ञापन

वक्ता स्वर्लीन कौर ने कहा हमारे आइडिया की असली शक्ति तब दिखती है, जब उसे एक मजबूत योजना व सही दिशा मिलती है। विचारों की उड़ान ही आपके सपनों को हकीकत में बदल सकती है, बस उसे सही समय और प्रयास दें। विचार वह बीज है, जिसे सही परिश्रम व दृष्टिकोण से एक सफल बिजनेस में बदल सकते हैं।
विज्ञापन

मोटिवेशनल स्पीकर व सहायक निदेशक सुमित वासन ने अपनी रुचि पहचानने, विचार की वास्तविकता में बदलने के लिए एक ठोस योजना बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बिंदु बताए। इसमें अपने लक्ष्यों, संसाधनों और कदमों को स्पष्ट रूप से निर्धारित करें। शारदा गुप्ता, डॉ. नीतिका त्रिवेदी, तनु, मनु ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें