मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में उपस्थित विद्यार्थी व अन्य। संस्थान
यमुनानगर। मुकंद लाल राष्ट्रीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और रोजगार संबंधी विकास को लेकर कौशल संवर्धन विषय पर संवादात्मक सत्र करवाया गया। आईबीएस गुरुग्राम की सह डीन डॉ. रीनू कलानी ने कहा कि शैक्षणिक योग्यता के साथ व्यक्तित्व, संवाद शैली, व्यवहार-कौशल और आत्मविश्वास भी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को संवाद कौशल को व्यावहारिक रूप से बेहतर बनाने के तरीके समझाए। प्राचार्य डॉ. मनोहर गोयल ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। इस दौरान प्रकोष्ठ सदस्य डॉ. राहुल सिंह, डॉ. उमंग बरेजा, डॉ. वकील सिंह और डॉ. रामेश्वर ग्रोच मौजूद रहे। संवाद