फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: समय बदल रहा, आवाज उठाएं महिलाएं

Sat, 03 Jan 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रिंकी। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में महिलाओं के साथ छेड़खानी और अभद्र व्यवहार की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कभी बाजारों में, कभी सार्वजनिक परिवहन में तो कभी सुनसान रास्तों पर महिलाओं को असुरक्षित माहौल का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना दर्ज हो रहे मामलों ने महिलाओं के मन में डर के साथ-साथ गुस्सा भी भर दिया है। इस स्थिति पर महिलाओं की प्रतिक्रियाएं अब खुलकर सामने आने लगी हैं। महिलाओं का कहना है कि पहले ऐसी घटनाओं को समाज के डर या बदनामी की वजह से नजरअंदाज कर दिया जाता था, लेकिन अब समय बदल रहा है।
महिला रिंकी का कहना है छेड़खानी को हल्के में लेना ही अपराधियों का हौसला बढ़ाता है। ऐसे में महिलाओं को एकजुट होकर इस प्रकार के लोगों का सामना करना चाहिए। सुरक्षित माहौल के बिना न तो वे स्वतंत्र रूप से काम कर सकती हैं और न ही आगे बढ़ सकती हैं। कानून तो है, लेकिन उन्हें सख्ती से लागू करने की जरूरत है।
विज्ञापन

गृहिणी श्वेता का मानना है कि सिर्फ पुलिस या प्रशासन पर जिम्मेदारी डालना काफी नहीं है। समाज और परिवार की भूमिका भी अहम है। बच्चों को बचपन से ही संस्कार और महिलाओं के प्रति सम्मान सिखाया जाना चाहिए। जब तक सोच नहीं बदलेगी, तब तक हालात नहीं सुधरेंगे। कई बार शिकायत करने पर उन्हें ही सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया जाता है।
विज्ञापन

गृहिणी बलजीत का कहना है बढ़ती घटनाओं को देखते हुए प्रशासन को सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ानी चाहिए। इसके अलावा बाजारों, बस स्टैंड, स्कूल-कॉलेज के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और सीसीटीवी कैमरों की संख्या में इजाफा हो। साथ ही, छेड़खानी के आरोपियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

रिंकी।- फोटो : udhampur news

रिंकी।- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें