फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर सेवा नारायण सेवा के सनातनी उद्देश्य को चरितार्थ करने का है समय

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुुनानगर आपातकाल के दौर में रैडक्रास सोसायटी के साथ मिलकर जिले की सैकड़ों संस्थाएं गरीब व जरूरतमनंद लोगों को भंडारे व लंगर लगा कर दो वक्त का खाना खिला रही है। ऐसे में युवा सेवा एसोसिएशन संस्था के अध्य्क्ष गगन कटोच अपनी टीम घनशयाम, संजय बक्शी, आशुतोष, बिट्टू, नमन, राकेश मखीजा, विनय भाटिया, कपिल सचदेवा, बिट्टू मारवाह, सोनू पेंटर, रमेश सिंधी, गौरव जैन व हैप्पी के साथ रैडक्रास संस्था के साथ सुबह और शाम दोनों वक्त का करीब 2000 लोगों का भोजन उपलब्ध करवा रही है। रेडक्रास संस्था जो कि अन्य संस्थाओं के सहयोग से अपने कोरोना यौद्धाओं के दम पर जिला में ज्यादा से ज्यादा लोगों को भोजन उपलब्ध करवाने का काम कर रही है जो कि एवरेज 20 हजार से 25 हजार लोगों तक पहुंच रही है। रेडक्रास सचिव रणदीप सिंह ने बताया कि भोजन की कमी को पूरा करने के लिए रैडक्रास के सहयोग से कुछ और भोजनालय शुरू किए गए ताकि खाने की कमी न हो। उन्होंने कहा कि हम सबका प्रयास रहेगा कि हम सबके एक जुट होने से कोई भी व्यक्ति जिला यमुनानागर में भूखा न सोए। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राजेन्द्र पाल गुप्ता ने कहा कि हम सभी का फर्ज बनता है कि नर सेवा नारायण सेवा के सनातनी उद्देश्य को चरितार्थ करे। युवा सेवा एसोसिएशन सदा समाज के साथ खड़ी थी और आगे भी खड़ी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें