फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी से 30 हजार की नकदी से भरा गल्ला उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। देवी भवन बाजार स्थित डेयरी की दुकान से दिनदहाड़े चोर 30 हजार की नकदी से भरा गल्ला उड़ा ले गए। चोरी के समय डेयरी संचालक दूध देने गया हुआ था। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विष्णु गार्डन निवासी सतनाम सिंह ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी देवी भवन बाजार में डेयरी की दुकान है। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह दूध देने के लिए गया था। इस दौरान वह दुकान का दरवाजा बंद करके गया था। जब वह दुकान पर वापस आया तो उसकी दुकान से गल्ला गायब था। सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर गल्ले से 30 हजार रुपये की नकदी गायब थी। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, रामनगर निवासी राहुल बेदी ने बताया कि चोरों ने चार सितंबर की रात को उसके प्लाट का गेट चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें