साढौरा। हवेली गांव के पास वीरवार सुबह डंपर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया।
तीनों घायलों को राहगीरों की मदद से सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गांव कपूरी निवासी राकेश व गांव रामगढ़ माजरा निवासी जतिन को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं गांव रामगढ़ माजरा निवासी निखिल की नाजुक हालत को देखते हुए मुलाना अस्पताल रेफर किया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने गांव अजीजपुर कलां निवासी सुभाष कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया है। संवाद