यमुनानगर। बुढ़िया गेट चौकी पुलिस ने चोरी के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से लाखों रुपये का चोरी का सामान बरामद हुआ। इसके बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। चौकी इंचार्ज गुरदयाल सिंह ने बताया कि 15 जुलाई को गंगानगर कॉलोनी निवासी विनोद कुमार ने शिकायत दी थी कि घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर, नकदी व मोबाइल चोरी हुआ है। शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने मुखबरी के आधार पर विशाल कॉलोनी जगाधरी के दीपक उर्फ छोला, बॉबी व भारत सेवक नगर जगाधरी के हिमांशु को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया। संवाद