फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमकल कर्मचारी का मोबाइल छीनकर तीन युवक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। इंडस्ट्रियल एरिया में दमकल कर्मचारी का मोबाइल छीन कर बाइक सवार तीन युवक फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला करनाल के थाना इंद्री के गांव लभकरी निवासी जनकराज ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फायर ब्रिगेड यमुनानगर में नौकरी करता है। रात करीब सवा आठ बजे वह कार्यालय के बाहर इंडस्ट्रियल एरिया की सड़क पर खड़ा होकर मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। तभी बिना नंबर की बाइक पर तीन युवक आए और उसके हाथ से मोबाइल छीन कर फरार हो गए। उसने शोर भी मचाया तब तक आरोपी वहां से भागने में कामयाब हो गए। उसने तुरंत सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें