संवाद न्यूज एजेंसी
जठलाना। प्लाॅट के विवाद को लेकर महिला ने आठ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। आरोप है कि मारपीट से तीन महिलाएं घायल हुई। इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
नाहरपुर निवासी जबनिशा ने शिकायत में बताया कि उनका नाहरपुर में 600 गज का प्लॉट है। इसकी तकसीम का दावा कोर्ट में किया हुआ है। शाम को माता सकीला व भाभी खतिजा प्लाॅट में बैठी हुई थी। तभी वहां सरसावा निवासी सुल्तान, आशिक व अफसाना हाथों में हथियार लेकर पहुंचे और हमला कर दिया। उनके साथ वहां संजीदा, रिजवान, गुलजार, शहजाद व आरसी भी पहुंच गए। सभी ने उससे मारपीट की। माता व भाभी बचाने के लिए आई तो उन्हें भी हमला कर घायल कर दिया। आसपास के लोग वहां जमा हो गए तो आरोपी फरार हो गए।