फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में एक ही गांव के तीन किशाेरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर/यमुनानगर। महर्षि कश्यप जयंती से वापस लौट रहे दो बाइक पर सवार किशोरों को प्रतापनगर-बिलासपुर रोड पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक ही गांव के तीन किशोरों की मौत हो गई। तीनों मृतक कुटीपुर गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन

बाइक सवारों के पीछे बैठे तीन अन्य किशोरों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें ने एक की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रतापनगर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई आरंभ कर दी है। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में एक साथ तीन जवान मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया।
शुक्रवार को कपालमोचन में महर्षि कश्यप जयंती पर जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें कई गांवों के लोग झांकियां लेकर गए थे। कपालमोचन में महर्षि कश्यप जयंती मनाकर कुटीपुर गांव निवासी 16 वर्षीय रोहित, 17 वर्षीय मोहित और 15 वर्षीय विजय अपने गांव के ही तीन अन्य दोस्तों अर्श, शिवम व प्रिंस के साथ बाइकों पर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे तिहमों गांव के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने से सभी बाइक सवार घायल हो गए। घटना की सूचना पाते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। ईवीआर की गाड़ी में पुलिस ही सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी प्रतापनगर लेकर गई। जांच के बाद डॉक्टरों ने रोहित व मोहित को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल विजय, अर्श, शिवम व प्रिंस को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। ट्रामा सेंटर पहुंचते ही 15 वर्षीय विजय की भी मौत हो गई। थाना प्रतापनगर के जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि प्रतापनगर के गांव तिहमों के पास हुए हादसे में अभी जांच जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें