रादौर। शहर की वीआईपी कॉलोनी स्थित यूनियन बैंक की दीवार में सेंध लगाकर शनिवार रात को चोरी का प्रयास किया गया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पीर माडी कॉलोनी निवासी रवि को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया था। वहीं, धर्मपाल व लवप्रीत निवासी घेसपुर कॉलोनी को पुलिस ने बाद में घर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद