जगाधरी। सट्टा खेलने के आरोप में तीन लोगों को पुलिस ने काबू किया है। तीनों से पुलिस ने 8310 रुपये बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत की। तीनों लोगों पर जुआ अधिनियम के तहत प्राथमिक दर्ज की गई है। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने देवी भवन बाजार की आसान वाली गली निवासी रामगोपाल को पकड़ कर 2140 रुपये बरामद किए हैं। बूड़िया गेट चौकी पुलिस ने कल्याण नगर निवासी भरत कुमार को काबूकर 1020 रुपये बरामद किए हैं। अपराध शाखा-1 टीम ने गनौली गेट निवासी देसराज को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 5150 रुपये बरामद किए गए हैं। संवाद